झारखंड जूनियर इंजीनियर वेतन 2024 देखें - JSSC कनीय अभियंता का वेतनमान जानें

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JDLCCE-2021) के माध्यम से भरे जाने वाले जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए विज्ञापन दिया था। क्या आप जानना चाहते हैं कि झारखंड में जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) का वेतनमान और सैलरी क्या है। यहां आप नई नियुक्तियों को दी जाने वाली सैलरी की पूरी जानकारी जान सकते हैं।

झारखंड जेई वेतन 2024 सभी डिप्लोमा स्तर के पदों का वेतनमान जानें

नई नियुक्तियों के लिए जूनियर इंजीनियर पदों का वेतनमान नीचे दिया गया है।

झारखंड वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 - रु. 35400-112400

जेई (कनिया अभियंता) का शुरुआती मूल वेतन रु. 35400 प्रति माह है | इस पद पर अंतिम मूल वेतन रु. 112400 प्रति माह है जो कि कई वर्षों की सेवा के बाद दिया जाता है।

JSSC Jharkhand JE Salary 2024 per month Kaniya Abhiyanta vetan

 

नीचे आप 2024 में नई नियुक्तियों को शुरुआत में दिया जाने वाला जूनियर इंजीनियर (कनिअ अभियंता) का अनुमानित कुल और नकद वेतन देख सकते हैं।

  • प्रारंभिक कुल वेतन: रु. रु. 57200-61500 प्रति माह
  • नकद वेतन: रु. 51700-56000 प्रति माह

 


दिए जाने वाले भत्ते जो कि कुल सैलरी में जोड़े जातें हैं:

  • महंगाई भत्ता: मूल वेतन का 50%
  • मकान किराया भत्ता (एचआरए): पोस्टिंग के शहर / गांव के वर्ग के आधार पर मूल वेतन का 9-27%
  • अन्य भत्ते जैसे नियमानुसार लागु हों